नावालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज
बलिया. थाना क्षेत्र के मनसेरपुर गांव से एक नाबालिक छात्रा को बहला-फुसला कर गांव के ही एक लड़के के द्वारा भाग ले जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. थाना को दिये आवेदन में पीड़ित मां ने बताई है कि मेरी नाबालिक पुत्री को विगत 7 जुलाई की रात गांव के ही एक लड़के के द्वारा बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बिठाकर अन्यत्र ले जाया गया है. उन्होंने पुलिस से गुहार लगाते हुये कहा है कि शीघ्र अगर मेरी बच्ची की बरामदगी नहीं हो सकी तो उक्त लोग मेरी बच्ची की हत्या सहित किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के द्वारा कांड संख्या 372/26 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिक छात्रा की मां के द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.