थार की टक्कर से बैंक मैनेजर की मौत, घंटो परेशान रही पुलिस
-चौसा-रामगढ़ मार्ग पर सोनपा गांव के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। थार की टक्कर से घायल हुए बैंक प्रबंधक की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। सूचना के अनुसार दुर्घटना चौसा-रामगढ़ मार्ग पर राजपुर थाना के सोनपा गांव के समीप दिन के दस बजे के लगभग हुई। मृत प्रबंधक अमित कुमार (36) पटना के निवासी थे। सूत्रों की माने तो उनकी मौत उपचार के अभाव में हो गई। सिकरौल ग्रामीण बैंक के प्रबंधक पद पर कार्यरत अमित कुमार दिन के दस बजे के लगभग स्कूटी से डिहरी गांव में आयोजित ऋण शिविर में शामिल होने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही काले रंग की थार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। (विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है)
Buxar, Buxar | Jun 25, 2026