
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 नवंबर को आएंगे अशोकनगर, अचलेश्वर गांव में प्रस्तावित स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
अशोकनगर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 नवंबर शुक्रवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड और अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे द्वारा जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 4:35 बजे अशोकनगर जिले की नईसराय तहसील के ग्राम अचलेश्वर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4:35 बजे हेलीकॉप्टर से अचलेश्वर गांव पहुंचेंगे। यहां उनका स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित है, जो शाम 5:55 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हेलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, अधिकारियों की तैनाती और अन्य प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां की जाएंगी।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (ASL) के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करेंगे। अब जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज होने की संभावना है