मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में रामराज के पास फिरोजपुर, सैफपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे एक सात वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि बच्चे की मां से उसका प्रेम संबंध चल रहा था और बच्चा उसमें बाधक बना हुआ था। इसलिए उसका अपहरण करने के बाद उसे नहर में फेक दिया था।