वाह रे राजनीति! तेरी सादगी पर तो खुद फरेब भी शर्मा जाए। भाईसाहब का ताजा ज्ञान दर्शन प्रकट हुआ है—"राजनीति की कीमत व्यापारी क्यों चुकाएं?" बात तो ऐसी कर रहे हैं जैसे इन्हें व्यापारियों के नुकसान से रातों को नींद नहीं आती हो, और कल से ये खुद अपनी जेब से 12,000 करोड़ रुपये का चेक बांटने निकल रहे हों!
गंभीर मुद्दा क्या था? विपक्ष वोट चोरी जैसी लोकतंत्र की धज्जियां उड़ने पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहा था। लेकिन हमारे इन महानुभावों को उसमें 'व्यापारियों का नुकसान' नजर आ गया। अरे जनाब, जब आपकी अपनी रैलियां होती हैं, तब क्या आसमान से अमृत बरसता है या ट्रैफिक फूलों की सेज बन जाता है? तब तो डीजे की धुन पर नाचते हुए पूरा शहर जाम करना 'राष्ट्रहित' बन जाता है, और जब विपक्ष अपने हक की आवाज उठाए, तो तुरंत 'व्यापारी बचाओ' का ढोंग शुरू हो जाता है!
फर्जी नौटंकी की भी कोई हद होती है। जनता सब समझती है कि जब खुद पर आंच आए तो रैलियों का शंखनाद और दूसरों के विरोध पर आंसुओं की गंगा! वाह रे दोहरे मापदंड!
#डबल_स्टैंडर्ड #राजनीतिक_ढोंग #फर्जी_चिंता #Delhi #Accountability