
आदर्श हत्याकांड में फेफना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी व एक बाल अपचारी पकड़े गए
बारात में मारपीट के दौरान युवक की मौत मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया
बलिया। फेफना थाना पुलिस ने बारात में हुई मारपीट के दौरान युवक की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार लाठी-डंडे और एक लोहे की रॉड भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, भीमपुरा थाना क्षेत्र के रूपवार भगवानपुर निवासी आदर्श कुमार (23) अपने परिजनों के साथ फेफना थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में एक बारात में शामिल होने गया था। द्वारचार के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदर्श कुमार की इलाज के दौरान 19 जून को मौत हो गई।
मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान फेफना पुलिस ने रविवार सुबह दिवाकर उर्फ गोलू, शत्रुध्न राम, अजय और अमरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। #BalliaNews #FefnaPolice #BalliaPolice #CrimeNews #BreakingNews #BalliaUpdate #Fefna #AdarshKumar #PoliceAction #UPPolice #BalliaCrime #JusticeForAdarsh #LatestNews #BalliaToday #UttarPradeshNews #followerseveryone #bansdihpolice