Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

बकाया मानदेय को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का अल्टीमेटम, तीन दिन में भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी! सांथा , #संतकबीरनगर। ग्राम रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कार्मिकों ने बकाया मानदेय और ईपीएफ से संबंधित समस्याओं को लेकर शनिवार को खंड विकास अधिकारी, विकास खंड साथा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि 5 जून 2026 को एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से मानदेय भुगतान किए जाने की सूचना मिली थी, लेकिन 20 जून 2026 तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। कार्मिकों का कहना है कि मानदेय में हो रही देरी से उनके परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बच्चों की स्कूल फीस सहित दैनिक जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ने कहा, "ग्राम रोजगार सेवक लंबे समय से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन समय पर मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों में असंतोष है। हमारी मांग है कि बकाया मानदेय और ईपीएफ से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं होता है, तो संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आगे की रणनीति तय करेगा।" ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि तीन दिनों के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो ग्राम रोजगार सेवक एवं मनरेगा कार्मिक ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन सहित आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन के अनुसार, इस संबंध में संगठन ने प्रशासन को पूर्व सूचना देते हुए अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय, योगेंद्र कुमार, अश्वनी त्रिपाठी, अपर्णा श्रीवास्तव, ब्रिजेंद्र कुमार, सियाराम चौधरी, अनिल कुमार यादव, विमलावती देवी, अमर सिंह, कमलेश, ज्ञानदास चौरसिया, राजमन प्रसाद, मोहम्मद अय्यूब, लालजी, अमरनाथ राय, मोहम्मद अहमद, आफताब अहमद, कन्हैया लाल, घनश्याम पांडेय, सतीश पांडेय सहित कई ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे। #BreakingNews #santkabirnagar #UPNews #MNREGA #viralpost #viralnews #safsandeshnews

MORE NEWS

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों की बैठक, जताया रोष

संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को गोला बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने की। बैठक में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अनुचित बताया।

      बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करते समय नियमों के साथ-साथ व्यापारियों के हितों और व्यावहारिक समस्याओं का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है तो विधिसम्मत कार्रवाई हो, लेकिन व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों की बैठक, जताया रोष संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को गोला बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने की। बैठक में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अनुचित बताया। बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करते समय नियमों के साथ-साथ व्यापारियों के हितों और व्यावहारिक समस्याओं का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है तो विधिसम्मत कार्रवाई हो, लेकिन व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 21, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों की बैठक, जताया रोष

संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को गोला बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने की। बैठक में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अनुचित बताया।

      बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करते समय नियमों के साथ-साथ व्यापारियों के हितों और व्यावहारिक समस्याओं का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है तो विधिसम्मत कार्रवाई हो, लेकिन व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यवाई कर एक व्यापारी के प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है।

 उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतिष्ठान के भीतर रखा खाद्य सामग्री यदि खराब हो जाती है या उसकी वैधता अवधि समाप्त हो जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उचित समाधान निकालने की मांग की।बैठक में बैजनाथ जायसवाल, आत्माराम, मूलचंद मौर्य, शुभम जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, गोविंद अग्रहरि, रिंकू कसौधन, कमलेश कसौधन, अयोध्या प्रसाद कसौधन, विनोद जायसवाल, मोहित गुप्ता, अर्जुन जायसवाल, अरविंद चौरसिया, रंगीलाल, अंगद मद्धेशिया, अनूप मद्धेशिया, पिंटू कसौधन, वेद कसौधन, अजीत कसौधन, रंजीत मौर्य, अजीत जायसवाल, कामेश्वर जायसवाल, छोटे जायसवाल, श्रेयांश मद्धेशिया, हर्षित जायसवाल, अभिनंदन कसौधन, देवेश खत्री सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों की बैठक, जताया रोष संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को गोला बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने की। बैठक में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अनुचित बताया। बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करते समय नियमों के साथ-साथ व्यापारियों के हितों और व्यावहारिक समस्याओं का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है तो विधिसम्मत कार्रवाई हो, लेकिन व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यवाई कर एक व्यापारी के प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतिष्ठान के भीतर रखा खाद्य सामग्री यदि खराब हो जाती है या उसकी वैधता अवधि समाप्त हो जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उचित समाधान निकालने की मांग की।बैठक में बैजनाथ जायसवाल, आत्माराम, मूलचंद मौर्य, शुभम जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, गोविंद अग्रहरि, रिंकू कसौधन, कमलेश कसौधन, अयोध्या प्रसाद कसौधन, विनोद जायसवाल, मोहित गुप्ता, अर्जुन जायसवाल, अरविंद चौरसिया, रंगीलाल, अंगद मद्धेशिया, अनूप मद्धेशिया, पिंटू कसौधन, वेद कसौधन, अजीत कसौधन, रंजीत मौर्य, अजीत जायसवाल, कामेश्वर जायसवाल, छोटे जायसवाल, श्रेयांश मद्धेशिया, हर्षित जायसवाल, अभिनंदन कसौधन, देवेश खत्री सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 21, 2026