अंकिता भंडारी हत्याकांड: दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति के बाद विरोध तेज, इंडिया गेट पर माता-पिता के साथ धरने पर बैठीं योगिता भयाना।
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक इस मामले को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना के अंकिता भंडारी के माता-पिता के साथ दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर धरने पर बैठने की खबर सामने आई है। हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में राज्यपाल नियुक्ति के बाद मामले को लेकर न्याय की मांग और तेज होती नजर आ रही है।
Pauri, Garhwal | Oct 14, 2026