Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

जिला पुस्तकालय पहुंचे DIOS, प्रतियोगी छात्रों को दिए सफलता के मंत्र . निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुस्तकालय को आधुनिक संसाधनों से अपडेट करने के दिए निर्देश . #हरदोई। राजकीय जिला पुस्तकालय हरदोई की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पाठकों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने पुस्तकालय का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं, पुस्तकों की उपलब्धता और बैठने की व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डॉ. पाठक ने पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे सिविल सेवा, एसएससी, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया। "सफलता के लिए तैयारी को कैसे उत्कृष्ट बनाएं" विषय पर आयोजित चर्चा में उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल कठिन परिश्रम से नहीं, बल्कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास और उत्कृष्ट अध्ययन सामग्री के चयन से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिला पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह ज्ञान अर्जित करने का महत्वपूर्ण केंद्र है। साथ ही छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें तनावमुक्त रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुस्तकालयाध्यक्ष को निर्देश दिए कि प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं एवं डिजिटल संसाधन नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएं, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री आसानी से मिल सके। कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष विनय मिश्रा, आदित्य दीक्षित, जीत बहादुर, सौरभ श्रीवास्तव, वैभव पांडेय, संतोष गुप्ता, रविन्द्र कुमार, अटल कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं एवं पाठक उपस्थित रहे। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026

MORE NEWS

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई उ0प्र0 होमगार्ड के पदो पर एनरोलमेन्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी डीवी/पीएसटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक  व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई द्वारा प्रचलित डीवी/पीएसटी का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई उ0प्र0 होमगार्ड के पदो पर एनरोलमेन्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी डीवी/पीएसटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई द्वारा प्रचलित डीवी/पीएसटी का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

थाना अतरौली पुलिस द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत  मु0अ0सं0 163/26 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से संबंधित 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में-
@Uppolice
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow
@dgpup https://t.co/TWGwaQgRPi

थाना अतरौली पुलिस द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 163/26 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से संबंधित 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में- @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @dgpup https://t.co/TWGwaQgRPi

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

वृहद पौधारोपण की हकीकत, लक्ष्य हुआ पूरा

वृहद पौधारोपण की हकीकत, लक्ष्य हुआ पूरा

Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026

हरदोई भारतीय रोटी बैंक परिवार द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के निरंतर सहयोग तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

मां अन्नपूर्णा रसोई विगत 4 वर्षों से निरंतर बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

संस्था के संस्थापक अरुणेश उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम विवरण
📅 दिनांक : 13 जुलाई 2026
🕛 समय : दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान : मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर, जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट, हरदोई

अरुणेश उमेश चंद्र पाठक 🪔 
संस्थापक
मां अन्नपूर्णा रसोई 🇮🇳
भारतीय रोटी बैंक परिवार 🚩

हरदोई भारतीय रोटी बैंक परिवार द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के निरंतर सहयोग तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। मां अन्नपूर्णा रसोई विगत 4 वर्षों से निरंतर बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के संस्थापक अरुणेश उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम विवरण 📅 दिनांक : 13 जुलाई 2026 🕛 समय : दोपहर 12:00 बजे 📍 स्थान : मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर, जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट, हरदोई अरुणेश उमेश चंद्र पाठक 🪔 संस्थापक मां अन्नपूर्णा रसोई 🇮🇳 भारतीय रोटी बैंक परिवार 🚩

Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026

आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
@Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice https://t.co/CIzKrhUgLP

आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice https://t.co/CIzKrhUgLP

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026