
चकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गंगा प्रसाद दियरा में शराब की भट्ठियां ध्वस्त, भारी मात्रा में कच्चा माल नष्ट, एक धंधेबाज गिरफ्तार
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
चकिया। थाना अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चकिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार की रात पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगा प्रसाद दियरा इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।जंगल और झाड़ियों की आड़ में चल रहा था खेलथानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धंधेबाजों द्वारा गंगा प्रसाद दियरा इलाके में गंगा घाट के किनारे घने जंगलों और झाड़ियों का फायदा उठाकर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। यहाँतैयार की जाने वाली शराब को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों सहित आस-पास के दूसरे इलाकों में भी सप्लाई किया जाता था।भारी मात्रा में कच्चा माल नष्ट थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से30 गैलन (लगभग 300 लीटर से अधिक) शराब बनाने वाली अर्धनिर्मित सामग्री (पास/कच्चा माल) को बरामद किया।बरामद सामग्री और शराब बनाने वाले उपकरणों को पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।एक धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की कसहा निवासी कैलाश यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव के रूप में हुई "इस मामले में कांड संख्या 73/26 दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्त रामप्रवेश यादव को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।"