पंजाब से पकड़ा गया चिट्टा सप्लायर, बिलासपुर पुलिस ने 40.07 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को दबोचा
बिलासपुर
नशा तस्करी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की व्यापक कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अब केवल स्थानीय तस्करों तक सीमित न रहकर नशे के पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी अभियान के तहत स्वारघाट थाना पुलिस ने पंजाब से चिट्टा सप्लायर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल 40.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई है।
पुलिस थाना स्वारघाट में अभियोग संख्या 50/2026 दिनांक 16 जुलाई 2026 को धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुमन कुमार पुत्र राम लाल निवासी सुरहाड़, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया था। उसकी तलाशी में 7.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।