
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक, बच्चों को बताया पर्व का महत्व
चूरूः स्थानीय भास्कर भवन में सराफ फाउंडेशन की ओर से संचालित गीता क्लासेज में रविवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर बच्चों को इसके महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान श्याम भोजक, संजय सिंघानिया, आचार्य जनार्दन सहित गीता क्लासेज की पूरी टीम मौजूद रही। जनार्दन आचार्य ने बच्चों को पंचामृत, पांच लोक, गजल-गीत और श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय का पाठ करवाया। इसके साथ ही भीष्म पितामह के जीवन प्रसंग और रक्षाबंधन पर्व की परंपरा के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि अगले रविवार को गीता क्लासेज में रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा और बच्चों को उपहार दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा व संकीर्तन किया गया। इस दौरान मोहित सिंघानिया, राहुल शर्मा, दिव्या भाटी, दिव्या शर्मा, खुशी सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। #geetaclass #geeta #sarffoundation
#follower #nonfollowers #viralreelschallenge
#viralpost #trendingreels #trendingnow
#fb #fbyシvideo
Churu, Churu | Aug 23, 2026