जदयू विधायक अनंत सिंह ने इस चुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग काफी तीखी और अब यह रार और भी बढ़ गई है। अब अनंत सिंह ने नीरज कुमार को खुलकर ललकारा है और कहा है कि वो उनका गैस निकाल देंगे।
दरअसल अनंत सिंह बुधवार को एक बार फिर जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए प्रचार करने के लिए निकले। इस दौरान पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा, 'हम पुदीना सिंह हैं ना तो हम पुदीना निकालेंगे 21 तारीख को। उहे जानेंगे। 21 को बाहर कर देंगे गैस हो गया है। गैस कुल बाहर कर देंगे। उ गैसवा निकला देंगे।