ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग, 2 अक्टूबर के जंतर-मंतर प्रदर्शन की सूचना देने संसद मार्ग थाने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले RJD सांसद मनोज झा, वकील प्रशांत भूषण, नंदिता नारायण, AISA अध्यक्ष नेहा समेत एक प्रतिनिधिमंडल भारी सुरक्षा के बीच संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन को लेकर पुलिस को ‘इंटिमेशन लेटर’ सौंपा. प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की जाएगी.