
हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹8,850 नकद बरामद
कासगंज। जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अमांपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8,850 रुपये नकद एवं ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में 15 जून 2026 की देर शाम थाना अमांपुर पुलिस ने मोहल्ला सुभाष नगर स्थित एक खाली प्लॉट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 8,850 रुपये नकद एवं ताश के पत्ते बरामद हुए। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना अमांपुर में मु.अ.सं. 153/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
नसीर अहमद पुत्र सहजाद
सुनील पुत्र राम सिंह
मानपाल पुत्र चन्द्रपाल
तीनों आरोपी मोहल्ला सुभाष नगर, थाना अमांपुर, जनपद कासगंज के निवासी हैं।
#kasganjnews #kasganjpolice