देवास जिले खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत!
मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, खातेगांव थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी पुलिस टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शराब का परिवहन कर रहे एक ट्रक चालक ने कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचल दिया। हादसे में टीआई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी ट्रक चालक के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। कर्तव्य निभाते हुए एक पुलिस अधिकारी का इस तरह जान गंवाना बेहद दुखद है।
#Dewas #Khategaon #DilipPuri #Police #IllegalLiquor BreakingNews MadhyaPradesh DewasNews