महलपुर चूरा ऊपरला में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार
भरतपुर। रुदावल के महलपुर चूरा ऊपरला गांव में बीती रात चोरों ने सोनू परमार, पुत्र स्वर्गीय जगदीश सिंह परमार के घर को निशाना बनाया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Weir, Bharatpur | Aug 21, 2026