किशनगंज: कोचाधामन प्रखंड के मजगामा पंचायत अंतर्गत रूहिया गांव में वर्षों से जर्जर बिजली तार की समस्या से परेशान ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्र संख्या 10 के जिला परिषद प्रत्याशी अफ्फान यजदानी ने बिजली विभाग से समस्या को लेकर पहल की, जिसके बाद 12 बिजली खंभों में नए तार लगाए गए।
तार बदलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए अफ्फान यजदानी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयास से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाया।
#ElectricityDepartment #RuralDevelopment #PublicService #DistrictCouncil #Development #JanSeva #Seemanchal #Bihar #Kishanganj