सोनुआ के एस एस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
सोनुआ: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस (शिक्षक दिवस) के अवसर पर निश्चिंतपुर स्थित एस एस पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा केक काटकर और पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक तथा अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर कुंदन गोप शामिल हुए.