उरई के लाल मान सिंह करामाती दिखे निदेशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में
जालौन जनपद के लिए गर्व की बात है कि उरई के अभिनेता मान सिंह करामाती अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म बंदर में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने एक कैदी तथा मुख्य विलन के सहयोगी की भूमिका निभाई है।यह फिल्म सैफरन मैजिक वर्कशॉप निखिल द्विवेदी के द्वारा निर्मित है,
यह फिल्म 5 जून को भारत सहित कई देशों में वर्ल्डवाइड रिलीज की गई है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा,इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी ,रिधि सेन,सुकांत गोयल,अंकुश गेदम, नतेश हेगड़े, जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं, जिनके दमदार अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।
मान सिंह करामाती की आने वाली फिल्म फूलन मे, अलीबाबा चालीस भूत और मुंगेरिलाल की पोस्ट जैसी फिल्में एवं वेब सीरीज़ शामिल हैं।
Orai, Jalaun | Jun 5, 2026