तीन प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर डूमर थाना क्षेत्र रामचंद्रपुर गांव से कांड संख्या 506/2026 के तीन नाम जद अभियुक्त पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इस दौरान थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि तीन अभियुक्त में से हेमंत कुमार पिता शत्रुघ्न सिंह, किशोर यादव पिता कैलाश यादव, संजीव कुमार पिता कैलाश सिंह सभी साकीन रामचंद्रपुर थाना फुली डूमर जिला बांका को गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार के रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया सभी गिरफ्तार कांड के अभियुक्त को कॉलोनी प्रक्रिया करते हुए गुरुवार को न्याय हिरासत में न्यायालय बांका भेज दिया गया है।