
सांसद श्री रोडमल नागर ने नगर परिषद सुसनेर के नवीन भवन का अवलोकन कर किया पौधारोपण
अमृत 2.0 योजना के तहत 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
आगर मालवा (सुसनेर), 5 जुलाई 2026/ राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री रोडमल नागर ने रविवार को नगर परिषद सुसनेर के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया।
नगर परिषद अध्यक्ष श्री प्रदीप सोनी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री हरिओम शर्मा ने सांसद को नवीन भवन उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। नवीन भवन पहुंचने पर सांसद श्री नागर ने भगवान गणेश जी का पूजन अर्चन भी किया।
केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत नगर परिषद सुसनेर क्षेत्र में 5 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत रविवार को सांसद श्री रोडमल नागर ने नगर परिषद के नवीन भवन परिसर में पौधारोपण कर की। शुभारंभ के पहले दिन 51 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान , पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चितांमण राठौर,श्री दिलीप सकलेचा, पूर्व विधायक श्री बद्रीलाल सोनी, जनपद उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश जैन पार्षद श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती स्नेहलता परमार, पार्षद प्रतिनिधि श्री दिलीप जैन श्री पवन शर्मा, श्री जितेंद्र सांवला, श्री युगल परमार सांसद प्रतिनिधि श्री मुकेश हरदेनिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#agarmalwa
#आगरमालवा