राधन शर्मा का CDS के माध्यम से चयन, बनेंगे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के गांव भाटी भद्रेड़ निवासी राधन शर्मा का CDS के माध्यम से भारतीय सेना में चयन हुआ है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद राधन शर्मा लेफ्टिनेंट के पद पर देश की सेवा करेंगे।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने राधन शर्मा को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #NagrotaBagwan #RadhanSharma #CDS #IndianArmy #HimachalPride #HimachalNews #KangraNews