Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

बटाने नदी स्थित पुल के डायवर्सन एवं पुल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा, शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश आज दिनांक 09 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बटाने नदी स्थित पुल के डायवर्सन एवं पुल निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ कराने एवं आवागमन को सुचारु बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सहायक अभियंता, एनएच-139 द्वारा अवगत कराया गया कि डायवर्सन निर्माण से संबंधित निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जानकारी दी गई कि दिनांक 13 जून 2026 को तकनीकी बीड तथा 14 जून 2026 को वित्तीय बीड खोली जाएगी तथा नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 15 जून 2026 से डायवर्सन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा के क्रम में बताया कि पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) से पुल निर्माण हेतु आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित पुल क्षेत्र में भारी वाहनों का परिचालन होने के कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित निविदा प्रक्रिया का अनुपालन किया जा रहा है। The silence media news पुल निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा निर्माण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली गई। इस पर सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि पुल के ऊपरी हिस्से का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है तथा विभागीय स्तर पर स्थल निरीक्षण भी संपन्न कर लिया गया है। निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, आरसीडी को निर्देश दिया कि अंबा–बारुण पथ पर स्थित पुल की मरम्मत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही बारुण पथ पर दुर्घटना की संभावना को कम करने हेतु आवश्यक स्थलों पर स्पीड लिमिट संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। #बटाने #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #AbhilashaSharma #aurangabad #औरंगाबाद #NH139 #kutumba #batanepul

Obra, Aurangabad | Jun 9, 2026