#अलीगढ़ AMU की महिला प्रोफेसर को 14.36 लाख की रिसर्च ग्रांट, जहरीले केमिकल्स के DNA और शरीर पर दुष्प्रभावों का करेंगी वैज्ञानिक अध्ययन, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के वीमेंस कॉलेज की जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नुज़हत परवीन को उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CSTUP) से 14.36 लाख रुपये की रिसर्च ग्रांट मिली है। यह राशि तीन साल के शोध प्रोजेक्ट के लिए दी गई है। इसमें हमेशा बने रहने वाले जहरीले रसायनों (PFAS) के DNA और शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा। शोध में जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. जी.जी.एच.ए. शादाब सह-अन्वेषक होंगे। इस शोध से प्रदूषण नियंत्रण, पानी की गुणवत्ता और औद्योगिक अपशिष्टों की निगरानी के लिए वैज्ञानिक दिशा-निर्देश तैयार करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
#AMU #AligarhMuslimUniversity #ResearchGrant #CSTUP #DrNuzhatParveen #ScienceResearch #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 11, 2026