बिसाऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया करवा चौथ पर्व
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत, पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की
बिसाऊ। शहर में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहा। रात करीब 10 बजे चंद्रमा के दर्शन होते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला और उनका आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और दांपत्य जीवन में प्रेम बनाए रखने की प्रार्थना की। पूरे शहर में करवा चौथ को लेकर उत्साह और पारंपरिक उल्लास का माहौल रहा।
#bissau #jhunjhunu #UpdateNews #karwachauth #shekhawatiexpress