Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.) मध्यप्रदेश शासन समाचार बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण दतिया 14 अगस्त 2026 / मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा की अध्यक्षता में विगत नवीन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 13(1)(ज) तथा मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग नियम, 2007 के नियम 17 एवं 18 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बाल अधिकारों की समीक्षा करना और शासकीय व अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना था। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुख्य एजेंडा बिंदुओं और उनके उप-बिंदुओं पर गहनता से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय तेम्रवाल द्वारा जारी किए गए। बैठक में जिले में बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण की वर्तमान स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। जिले में बाल विवाह और बाल श्रम से संबंधित वर्तमान मामलों की स्थिति और इससे जुड़े लंबित प्रकरणों एवं पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के कड़े क्रियान्वयन की विशेष रूप से समीक्षा की गई। बैठक में बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय के द्वारा बच्चों से संबंधित संवेदनशील प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य, पोषण और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन, बच्चों को मिलने वाले पोषण, उनके स्वास्थ्य स्तर और कुपोषण निवारण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई। विशेष आवश्यकता वाले बच्चे दिव्यांग बच्चों के लिए जिले में उपलब्ध विशेष सेवाओं और सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। गुमशुदा, शोषित, जोखिमग्रस्त और विशेष संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। रेस्क्यू किए गए बच्चों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में उनके पुनर्स्थापन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। अध्यक्ष द्वारा आज शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में संचालित एन.आर.सी, पी.आई.सी.यू., शिशु वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती शर्मा द्वारा र्निदेशित किया गया कि एन.आर.सी. में भर्ती बच्चों का चेकअप प्रतिदिन शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा कराया जाये, जिससे बच्चों को किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में उनकी उचित रूप से चिकित्सा कराई जा सके। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० श्री वर्मा जी को दिव्यांग बच्चों को आसानी से दिव्यांगता प्रमाण पत्र और आवश्यक चिकित्सा सहायता तथा सामाजिक न्याय विभाग से समन्वय कर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु र्निदेशित किया गया। अघ्यक्ष द्वारा उत्कृष्ट शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल नं० 01, ठण्डी सडक एवं शा० हा० से० स्कूल नं० 02 प्रांगण में स्थित छात्रावासों का भी निरीक्षण किया गया। उक्त संस्थाओं में फैली हुई गंदगी एवं शौचालयों की साफ सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संस्था प्रमुखों को नियमित साफ सफाई करवाये जाने हेतु र्निदेशित किया गया, वहीं नं० 01 स्कूल के प्राचार्य श्री राघवेन्द्र सिंह सेंगर के विशेष प्रयासों से विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस स्थापित करने एवं सुचारू रूप से चलाने हेतु सराहना की गई। बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल, एसडीओपी बडौनी श्री विनायक शुक्ला, परियोजना अधिकारी श्री विजय पण्डौरिया, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री विधा मिश्रा, श्रीमती दीक्षा दॉंगी श्रम निरीक्षक, बाल कल्याण समिति से श्रीमती कल्पना बैस, श्रीमती कृष्णा कुशवाह, श्री रामजी राय, श्री संतोष तिवारी, श्री वैभव खरे और किशोर न्याय बोर्ड से श्री इंद्रपाल सेंगर, श्रीमती मनीषा गुप्ता, एसजेपीयू से श्री जण्डेल सिंह तोमर, डीसीपीयू से श्री धीरसिंह कुशवाह, श्री बृजेन्द्र सिंह कौरव, श्री कुश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। क्रमांक 139/2026 --------0000-------

Indergarh, Datia | Aug 14, 2026