
पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा पुलिस लाइन्स हमीरपुर में रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
➡️आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन्स हमीरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
➡️कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया तथा मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
#BloodDonationCamp #BloodDonation #रक्तदान_महादान #रक्तदान_शिविर #UPPolice #PoliceLinesHamirpur