*सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा*
*सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर बरामद किया चोरी का सामान*
#चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने डगला का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया दो छत पंखे, एक टैबलेट पीसी एवं यूपीएस बरामद किया है। मामले में एक नाबालिग को भी नामजद किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 29 जून 2026 को प्रार्थीया लीला चांवला प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डगला का खेडा चितौडगढ द्वारा रिपोर्ट पेश कि सरकारी स्कुल कार्यालय व तीन कमरो से रात्रि मे ताले तोडकर दो स्मार्ट एलईडी, एक टेबलेट पीसी, एक पोर्टेबल साउण्ड, दो छत पंखे, यूपीएस व इन्वेटर बेट्री अज्ञात बदमाशान द्वारा चोरी कर ले गये। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर चोरी की वारदात का खुलासा हेतु