
#चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाला गिरफ्तार!
#गाय दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक संवाददाता अफसाना की रिपोर्ट 13 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार खबर अपडेट!
#प्रयागराज। रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व कीमती सामान चोरी करने के आरोप में जीआरपी प्रयागराज ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 16 हजार रुपये कीमत का OPPO मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#जीआरपी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन प्रयागराज, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में चोरी व छिनैती की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण तथा जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी।
#इसी दौरान पुलिस ने छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हावड़ा छोर की तरफ पेड़ के नीचे बैठे एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से काले रंग का टच स्क्रीन OPPO मोबाइल बरामद हुआ। जांच में मोबाइल चोरी के एक मामले से जुड़ा पाया गया।
#गिरफ्तार आरोपी की पहचान वासुदेव कुमार महतो (33) पुत्र शीतलाल महतो, निवासी डाहिया मुंगी रंगा माटी, थाना पेंक नारायणपुर, जिला बोकारो, झारखंड के रूप में हुई है।
#पुलिस के अनुसार, मोबाइल मुंडिंगंज से जुड़े मुकदमा संख्या 445/2026 में दर्ज चोरी के मामले का है। इस प्रकरण में बीएनएस की धारा 305(सी) और 317(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
#जीआरपी का कहना है कि आरोपी चलती ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता था। मौका देखकर यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चोरी करने के बाद चोरी का सामान बेचकर प्राप्त पैसे अपने खर्चों में इस्तेमाल करता था। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
#Prayagraj #PrayagrajNews #GRP #RailwayPolice #RailwayStation #MobileTheft #CrimeNews #UttarPradesh #BNS #RailwayCrime #BreakingNews #LocalNews