Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

*नगर निगम की 18 योजनाओं में शामिल 74 से ज्यादा कुओं के जीर्णोद्धार पर कुल 52.89 लाख खर्च की निविदा जारी: गरिमा* *==नगर निगम बोर्ड से पारित होने के बाद मिली प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर नगर आयुक्त ने जारी की है निविदा,* *==नगर निगम के इच्छुक संवेदकों द्वारा परिमाण प्राप्ति की तिथि नगर आयुक्त द्वारा 07 से 27 जुलाई तक की गई है निर्धारित,* *==27 जुलाई को ऑनलाइन अपलोडिंग के बाद 28 को अपराह्न तीन बजे खोली जाएगी कुओं के जीर्णोद्धार से संबंधित ई-टेंडरिंग की निविदा,* बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित 74 से ज्यादा सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए कुल 18 योजनाओं को कार्यान्वित करने की प्रशासनिक स्वीकृति के आलोक में निविदा जारी कर दी गई है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी निविदा के अनुसार नगर निगम के विभिन्न वार्डों में स्थित 74 से ज्यादा कुओं के जीर्णोद्धार कार्य को कुल 18 योजनाओं में शामिल किया गया है। इन सभी योजनाओं पर कुल 52.89 लाख से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि उपरोक्त योजनाओं के पारित होने के बाद नगर निगम बोर्ड से मिली प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने निविदा जारी की है। जिसके लिए नगर निगम के इच्छुक संवेदकों के लिए परिमाण प्राप्ति की तिथि 07 से 27 जुलाई तक निर्धारित की गई है। योजनाओं पर ई टेंडरिंग विधि से 07 से 27 जुलाई ऑनलाइन अपलोडिंग के बाद कार्य आवंटित किए जाने के लिए 28 जुलाई 2026 को अपराह्न तीन बजे 74 से ज्यादा कुओं के जीर्णोद्धार से संबंधित खोली जाएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इन योजनाओं पर कुल 52 लाख 89 हजार 570 रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन से जारी निविदा के अनुसार इन स्वीकृत योजनाओं में वार्ड संख्या-1, 3, 9, 12, 18, 27, 28, 29, 33, 34, 35, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 45, 46 आदि क्षेत्रों में स्थित बदहाल पुराने कुओं की मरम्मत, सफाई, पक्कीकरण और इन सबको उपयोगी बनाने के लिए इन सबकी संरचनात्मक मजबूती का कार्य कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पारित योजनाओं के अनुसार कई स्थानों पर कुओं के चारों ओर सुरक्षा घेराबंदी और जल निकासी की भी व्यवस्था की जाएगी। इन स्वीकृत योजनाओं की लागत अलग-अलग है। जिनमें से एक योजना पर पर 1,21,319 रुपये से लेकर अधिकतम 5,81,442 रुपये तक की सीमा नगर निगम से निर्धारित की गई है। नगर निगम प्रशासन के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी कार्य ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से कराए जाएंगे और तीन माह की निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इन योजनाओं में वार्ड संख्या – 01 बडहीया टोला शिव मन्दिर के सामने कुआ, पूर्वी बसंत टोला शिव मन्दिर के सामने कुआ एवं पूर्वी बसंत टोला पारस यादव जी के घर के सामने कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 03 कालीबाग थाना चौक व दीपक वर्णवाल जी के घर के पास स्थित कुआ का जीर्णोधार कार्यI किशुनबाग में स्व0 साबिर साहब के घर के सामने स्थित कुआ एवं किशुनबाग मस्जिद के समीप कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 09 चमरटोली स्थित धरम राम जी के घर के सामने वाला कुआ, स्व0 काशी साह के घर के सामने तुरहा टोली स्थित कुआ, स्व0 शंकर साह जी के घर के सामने तुरहा टोली स्थित कुआI गैसलाल चौक स्थित कुआ, बुलाकी सिंह चौक स्थित नागेन्द्र सिंह जी के घर के सामने वाला कुआ, तथा गांधी बाज़ार कैम्पस स्थित कुआ का जीर्णोधार कार्यI मुस्ताक अहमद (डीलर साहब) के घर के पास इनार का सौन्दर्यीकरण का निर्माणI वार्ड संख्या – 12 गंज नंबर 01 सोनापटी में मनोज कुमार के घर के बगल का कुआ की सफाई एवं सौन्दर्यीकरणI इंदिरा चौक के पास माँ काली मन्दिर के पास कुआ की सफाई एवं सौन्दर्यीकरणI नया टोला में विशाल गुप्ता के घर के पास कुआ की सफाई एवं सौन्दर्यीकरणI शहीद चौक पर शम्भू जायसवाल के घर के सामने कुआ की सफाई एवं सौन्दर्यीकरणI वार्ड संख्या – 10 मुस्ताक अहमद के घर के पास इनार का सौन्दर्यीकरण का निर्माणI वार्ड संख्या – 18 बलराम भवन प्रांगण में स्थित कुआ की सफाई एवं जीर्णोधार, आंबेडकर कोलोनी विनोद राम जी के घर के सामने कुआ, घुसुकपुर इनार चौक के पास कुआ एवं दारोगा टोला शिव मन्दिर के पास कुआ का जीर्णोधारI वार्ड संख्या – 27 छावनी मीर लड्डन साहब जी के घर के पास कुआ के जीर्णोधार एवं सौन्दर्यीकरण छोटी छावनी जागर्ता मन्दिर में कुआ का जीर्णोधार एवं सौन्दर्यीकरण कार्यI छावनी चनपटिया रोड में श्याम सुंदर राम जी के घर के पास कुआ का जीर्णोधार एवं सौन्दर्यीकरण कार्यI हाजमा टोला, सत्यनारायण सिंह के घर के पास कुआ का जीर्णोधार एवं सौन्दर्यीकरण कार्यI वार्ड संख्या – 28 बढई टोला विश्वकर्मा मन्दिर के पास कुआ का जीर्णोधार कार्य, वार्ड संख्या – 29 धोबिया टोला सद्दाम आलम के घर के पास कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 29 निमिया टोला मन्दिर के पास कुआ का जीर्णोधार कार्यI तपेश्वर यादव के घर पास कुआं का जीर्णोधार कार्यI मोहन पाण्डेय जी के घर के पास कुआं का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 33 सिंगाछापर में शिव मन्दिर के पीछे, पोखरभिन्डा में आंगनबाड़ी केंद्र के पास, सिंगाछापर चौक स्थित मठ में, सिंगाछापर में बृज महतो के घर के पास स्थित कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 34 धर्मपुर में उमेश पटेल के घर के पास, धर्मपुर में लालू पटेल के घर के पास, पुरानी गोनौली में शम्भू यादव के घर के पास, पोखरभिन्डा राम जानकी मठ के पास, धर्मपुर चौक के पास, पोखरभिन्डा में श्याम झा के घर के पास, पोखरभिन्डा में संत कुमार सिंह के घर के पास, गोनौली में मुरारी श्रीवास्तव के घर के पास, रामपुर मन्दिर के पास, रामपुर गोनोली में गोपाल दास के घर के पास कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 35 बेलदारी में शेख सिकंदर का घर के सामने तथा छोटेलाल शर्मा के घर के सामने, शेख वसीर अहमद के घर के सामने, जिमी पट्टी में, शेख समीर के घर के सामने कुआ रिपेयरिंग कार्यI लोहारपट्टी में सिकंदर यादव के घर के सामने, बेलदारी में शेख नुरैन के घर के पास, शेख नबी हसन के घर के सामने, गंभीर राम के दरवाज़े पर, प्रमोद राम के घर के सामने कुआ रिपेयरिंग कार्यI वार्ड संख्या – 38 रूपडीह में अनिल साह के घर के पास, नंदकिशोर साह के घर के पास, बरवत सेना में सुरेन्द्र किशोर सिंह के बगीचा के पास, सतन राम के घर के पास, विजय प्रसाद के द्वार पर, अमेरिका महतो के घर के पास एवं जंगली महतो के घर के पास कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 39 हरदिया पुर्वारी टोला शिव मन्दिर के पास, शकील मियां के घर के पास, सतपुतिया माई स्थान के पास एवं हरदिया मौजे में हरेन्द्र सिंह जी के घर के पास कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 40 परवतिया टोला में मठिया पर कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 41 मोहन प्रसाद के घर के पास, राम जानकी मन्दिर, ध्रुव प्रसाद शिव मन्दिर के पास, रामनंदी प्रसाद के घर के पास, ईश्वर प्रसाद के घर के पास, सुदामा ठाकुर के घर के पास कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 42 ब्रह्म स्थान के पास, पासी टोला में नाथू भगत के घर के पास कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 43 बढई टोला उपाध्याय जी के घर के पास, रामजानकी मठ के पास, सूभाष लाल के घर सामने मन्दिर के पासI वार्ड संख्या – 45 चौधुर साह के घर के पास, राजेश्वर सिंह के घर के पास, लईया टोला मैनेजर साह के घर के पास, लईया टोला मन्दिर के पास, शेखौना मठ ब्रह्म स्थान के पास, सहदेव साह के घर के पास, दक्षिण टोला में शैतान राम के घर के पास कुआ का जीर्णोधार कार्यI वार्ड संख्या – 46 भिखारी पटेल के घर के पीछे, अमला राय के घर के पास कुआ का जीर्णोधार कार्य शामिल हैँ। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह पहल पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने में सहायक होगी। स्थानीय लोगों ने इसे जल संरक्षण और शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

MORE NEWS

मझौलिया में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक, डीजे रहेगा प्रतिबंधित

प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य; अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील।
#Majhaulia #Muharram2025 #PeaceCommitteeMeeting #TaziaProcession #DJBan #MuharramGuidelines #BettiahNews #WestChamparan #BiharNews #LawAndOrder #ShantiSamiti #BreakingNews #LocalNews #MuharramUpdate #AdministrationAlert #SocialHarmony #BiharPolice #ViralNews #MajhauliaThana #PublicNotice

मझौलिया में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक, डीजे रहेगा प्रतिबंधित प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य; अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील। #Majhaulia #Muharram2025 #PeaceCommitteeMeeting #TaziaProcession #DJBan #MuharramGuidelines #BettiahNews #WestChamparan #BiharNews #LawAndOrder #ShantiSamiti #BreakingNews #LocalNews #MuharramUpdate #AdministrationAlert #SocialHarmony #BiharPolice #ViralNews #MajhauliaThana #PublicNotice

Bettiah, West Champaran | Jun 22, 2026

*जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 45 शिकायतें।*

*कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा।*

बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कुल 45 मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

*जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 45 शिकायतें।* *कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा।* बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 45 मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। यह जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bettiah, West Champaran | Jun 22, 2026

मझौलिया।प्रखंड मुख्यालय के निकट शाम्भवी ट्रेडर्स  हार्डवेयर की प्रतिष्ठान का उदघाटन शुगर इंडस्ट्रीज

मझौलिया।प्रखंड मुख्यालय के निकट शाम्भवी ट्रेडर्स हार्डवेयर की प्रतिष्ठान का उदघाटन शुगर इंडस्ट्रीज

Bettiah, West Champaran | Jun 22, 2026