महतारी वंदन योजना से बढ़ी महिलाओं की आत्मनिर्भरता
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं को हर माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता मिल रही है। यह सहयोग महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के साथ छोटे व्यवसायों को बढ़ावा दे रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कर रहा है।