Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

नल का जल ! बोकारो में AI और सेंसर तकनीक से होगी पेयजल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान #BokaroNews #bokaro #JharkhandNews #Jharkhand #BokaroAdministration #DCBokaro Bokaro: जिले में हर घर तक सुरक्षित और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) की समीक्षा बैठक कर जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बोकारो जिले का कोई भी घर पेयजल सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने गांववार और घरवार गैप एनालिसिस कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने, खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने और पेयजल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल कार्ययोजना तैयार करने को कहा। ##पेयजल सुविधा से वंचित क्षेत्रों का होगा सर्वे उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के वैसे गांव, टोले और बस्तियों की पहचान की जाए जहां अब तक नियमित पेयजल सुविधा नहीं पहुंच पाई है। इसके लिए विस्तृत सर्वे कर जरूरत के अनुसार नई योजनाएं तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि खराब और लंबे समय से बंद पड़े हैंडपंपों की सूची तैयार कर उनकी मरम्मत एवं पुनर्स्थापना का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। ##हर घर जल योजना की होगी समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने हर घर जल योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गांववार और परिवारवार गैप एनालिसिस करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह स्पष्ट होना चाहिए कि किन क्षेत्रों और कितने परिवारों तक अभी तक पेयजल सुविधा नहीं पहुंची है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि कमियों को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा सके। ##एआई और सेंसर तकनीक से होगा पेयजल व्यवस्था का वैज्ञानिक आकलन बैठक में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और सेंसर आधारित तकनीक के माध्यम से जल स्रोतों की स्थिति, जल उपलब्धता और संकट वाले क्षेत्रों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से उन क्षेत्रों की पहचान आसानी से हो सकेगी जहां तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है। इससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा। ##डीएमएफटी से प्राथमिकता के आधार पर बनेंगी योजनाएं उपायुक्त ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से पेयजल से वंचित क्षेत्रों के लिए आवश्यक परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला खनन कार्यालय को भेजे जाने वाले प्रस्तावों में समस्या का स्पष्ट विवरण, प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी और एआई आधारित समाधान सहित विस्तृत कार्ययोजना शामिल करने को कहा। ##समय सीमा में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश बैठक में उपायुक्त ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि गांववार और घरवार गैप एनालिसिस, खराब हैंडपंपों की सूची, मरम्मत की कार्ययोजना, पेयजल से वंचित क्षेत्रों का चिन्हांकन और एआई आधारित विश्लेषण रिपोर्ट तय समय सीमा के भीतर तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य ‘हर घर जल’ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है, ताकि बोकारो जिले के प्रत्येक परिवार को स्वच्छ, सुरक्षित और नियमित पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, पीएचईडी चास के कार्यपालक अभियंता राम प्रवेश राम, तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Chas, Bokaro | Aug 3, 2026

MORE NEWS

_'चलो जवानों, बढ़ो जवानों मां ने हमें पुकारा है...'_

*डीपीएस बोकारो के नन्हे सुरसाधकों ने बहाई राष्ट्रप्रेम की अविरल सरिता*

_*'धरोहर' के दूसरे दिन गूंजे देशभक्ति के तराने, सतलज और जमुना सदन बने संयुक्त विजेता*_

*बोकारो।* जब मासूम हाथों में तिरंगा लहराया और नन्हे कंठों से राष्ट्रप्रेम की सुमधुर स्वरलहरियां फूटीं, तो समूचा वातावरण देशभक्ति के अनूठे रस में सराबोर हो उठा। मौका था दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो की प्राइमरी इकाई के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'धरोहर' के दूसरे दिन का। बुधवार को आयोजित अंतर-सदन समूहगान प्रतियोगिता अपने-आप में अत्यंत खास, भव्य और अलौकिक बन पड़ी। राष्ट्रध्वज के तीन रंगों की छटा बिखेरते आकर्षक परिधानों में सजे-संवरे नन्हे सुरसाधकों ने अपनी रसमयी प्रस्तुतियों के जरिए मां भारती के प्रति असीम प्रेम और राष्ट्रभक्ति की ऐसी अविरल धारा प्रवाहित की कि उपस्थित हर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठा।

हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बीच बच्चों ने राग-रागिनी की माला में पिरोए अपने गीतों के माध्यम से जहां एक ओर नए भारत की अदम्य शक्ति को दर्शाया, वहीं दूसरी ओर देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्ररक्षा के संकल्प को दोहराया और आगे आने का आह्वान भी किया। राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों में जोश, ऊर्जा और उमंग का ऐसा अभूतपूर्व जज्बा देखने को मिला कि सुरों के साथ-साथ वतन की पावन मिट्टी की सोंधी महक चारों ओर बिखर गई। मन मोह लेने वाली भाव-भंगिमाओं और सुरों की मिठास ने हर सुनने वाले के रोंगटे खड़े कर दिए। संगीतमय यात्रा की शुरुआत करते हुए गंगा सदन के बच्चों ने 'कदम-कदम बढ़ाए जा...' से जोश का संचार किया। इसके बाद चेनाब सदन ने '...आगे बढ़ो विश्व में बजा दो डंका', झेलम सदन ने 'या रब रहे सलामत, भारत हमारा भारत...', रावी सदन ने 'हम सब भारतीय हैं...', सतलज सदन ने 'चलो जवानो बढ़ो जवानों मां ने हमें पुकारा है...' तथा जमुना सदन के विद्यार्थियों ने 'हिन्दुस्तां का परचम सदा लहराते रहेंगे हम...' जैसे गीतों की जीवंत प्रस्तुतियां देकर हर दिल में देशभक्ति की अलख जगा दी।

_'चलो जवानों, बढ़ो जवानों मां ने हमें पुकारा है...'_ *डीपीएस बोकारो के नन्हे सुरसाधकों ने बहाई राष्ट्रप्रेम की अविरल सरिता* _*'धरोहर' के दूसरे दिन गूंजे देशभक्ति के तराने, सतलज और जमुना सदन बने संयुक्त विजेता*_ *बोकारो।* जब मासूम हाथों में तिरंगा लहराया और नन्हे कंठों से राष्ट्रप्रेम की सुमधुर स्वरलहरियां फूटीं, तो समूचा वातावरण देशभक्ति के अनूठे रस में सराबोर हो उठा। मौका था दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो की प्राइमरी इकाई के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'धरोहर' के दूसरे दिन का। बुधवार को आयोजित अंतर-सदन समूहगान प्रतियोगिता अपने-आप में अत्यंत खास, भव्य और अलौकिक बन पड़ी। राष्ट्रध्वज के तीन रंगों की छटा बिखेरते आकर्षक परिधानों में सजे-संवरे नन्हे सुरसाधकों ने अपनी रसमयी प्रस्तुतियों के जरिए मां भारती के प्रति असीम प्रेम और राष्ट्रभक्ति की ऐसी अविरल धारा प्रवाहित की कि उपस्थित हर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठा। हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बीच बच्चों ने राग-रागिनी की माला में पिरोए अपने गीतों के माध्यम से जहां एक ओर नए भारत की अदम्य शक्ति को दर्शाया, वहीं दूसरी ओर देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्ररक्षा के संकल्प को दोहराया और आगे आने का आह्वान भी किया। राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों में जोश, ऊर्जा और उमंग का ऐसा अभूतपूर्व जज्बा देखने को मिला कि सुरों के साथ-साथ वतन की पावन मिट्टी की सोंधी महक चारों ओर बिखर गई। मन मोह लेने वाली भाव-भंगिमाओं और सुरों की मिठास ने हर सुनने वाले के रोंगटे खड़े कर दिए। संगीतमय यात्रा की शुरुआत करते हुए गंगा सदन के बच्चों ने 'कदम-कदम बढ़ाए जा...' से जोश का संचार किया। इसके बाद चेनाब सदन ने '...आगे बढ़ो विश्व में बजा दो डंका', झेलम सदन ने 'या रब रहे सलामत, भारत हमारा भारत...', रावी सदन ने 'हम सब भारतीय हैं...', सतलज सदन ने 'चलो जवानो बढ़ो जवानों मां ने हमें पुकारा है...' तथा जमुना सदन के विद्यार्थियों ने 'हिन्दुस्तां का परचम सदा लहराते रहेंगे हम...' जैसे गीतों की जीवंत प्रस्तुतियां देकर हर दिल में देशभक्ति की अलख जगा दी।

Chas, Bokaro | Aug 5, 2026

SAIL Promotion 2025: बोकारो स्टील के 9 अधिकारियों की चमकी किस्मत, GM से बने CGM, मिली नई जिम्मेदारी

#SAIL #BokaroSteelPlant #BSL #BokaroNews #SteelIndustry 

Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अधिकारियों के करियर में बड़ा बदलाव करते हुए E-7 से E-8 ग्रेड में पदोन्नति की घोषणा की है। 30 जून 2025 से प्रभावी इस प्रमोशन सूची में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के 9 महाप्रबंधकों (GM) को चीफ जनरल मैनेजर (CGM) के पद पर प्रोन्नति दी गई है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए दिए गए इस लिंक में क्लिक करें -  https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

SAIL Promotion 2025: बोकारो स्टील के 9 अधिकारियों की चमकी किस्मत, GM से बने CGM, मिली नई जिम्मेदारी #SAIL #BokaroSteelPlant #BSL #BokaroNews #SteelIndustry Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अधिकारियों के करियर में बड़ा बदलाव करते हुए E-7 से E-8 ग्रेड में पदोन्नति की घोषणा की है। 30 जून 2025 से प्रभावी इस प्रमोशन सूची में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के 9 महाप्रबंधकों (GM) को चीफ जनरल मैनेजर (CGM) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए दिए गए इस लिंक में क्लिक करें - https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

Chas, Bokaro | Aug 5, 2026

Primary wing students fill DPS Bokaro with patriotic fervour during dharohar cultural फिएस्टा

#bokaro #BokaroNews #SchoolNews #Patriotism

Bokaro: The second day of Delhi Public School (DPS), Bokaro's three-day Primary Wing cultural fiesta, Dharohar, turned into a grand celebration of patriotism as students participated in the Inter-House Group Song Competition. The event witnessed young performers filling the auditorium with patriotic melodies, creating an atmosphere of pride and unity.

##Colourful Performances Leave Audience Spellbound

Dressed in costumes representing the saffron, white and green of the Indian National Flag, the children delivered soulful renditions of patriotic songs while waving the Tricolour. Their energetic performances reflected the spirit of a progressive India and paid heartfelt tributes to the country's brave martyrs. The synchronized singing and vibrant stage presence earned loud applause from the audience.

##Six Houses Showcase Musical Excellence

The patriotic musical journey began with Ganga House's presentation of "Kadam Kadam Badhaye Ja". Chenab House followed with "Aage Badho Vishwa Mein Baja Do Danka", while Jhelum House performed "Ya Rab Rahe Salamat, Bharat Hamara Bharat". Raavi House impressed with "Hum Sab Bhartiya Hain", Sutlej House captivated the audience through "Chalo Jawano Badho Jawano", and Jamuna House concluded the competition with "Hindustan Ka Parcham Lahrate Rahenge Hum". Every performance highlighted the enthusiasm and patriotic spirit of the young participants.

##Sutlej and Jamuna Houses Share Top Honours

Based on the overall performances, Sutlej House and Jamuna House jointly secured the first position. Ganga House finished second, while Jhelum House and Raavi House shared the third position. The competition was judged by Senior Wing music teachers Mrittunjoy Bhattacharjee, Vicky Anand Pathak and Shubhojit Mishra. The programme was smoothly anchored by Class V students Chiranjeet and Aditi.

##Principal Applauds Students and Teachers

DPS Bokaro Principal Dr. A. S. Gangwar congratulated the young performers and the Primary Wing teachers for organising the event successfully. Appreciating the students' dedication and patriotic spirit, he said, "Every participating team that has poured out their patriotic fervour is a winner. The zeal, enthusiasm and dedication manifested through these presentations depict the lamp of patriotism that glows in every young mind and heart."

##Dharohar Continues to Inspire Young Minds

The second day of Dharohar concluded on a memorable note, showcasing not only the musical talents of the students but also instilling values of patriotism, unity and national pride among the young learners. The cultural fiesta continues to provide a platform for students to express their creativity while celebrating India's rich heritage.

Primary wing students fill DPS Bokaro with patriotic fervour during dharohar cultural फिएस्टा #bokaro #BokaroNews #SchoolNews #Patriotism Bokaro: The second day of Delhi Public School (DPS), Bokaro's three-day Primary Wing cultural fiesta, Dharohar, turned into a grand celebration of patriotism as students participated in the Inter-House Group Song Competition. The event witnessed young performers filling the auditorium with patriotic melodies, creating an atmosphere of pride and unity. ##Colourful Performances Leave Audience Spellbound Dressed in costumes representing the saffron, white and green of the Indian National Flag, the children delivered soulful renditions of patriotic songs while waving the Tricolour. Their energetic performances reflected the spirit of a progressive India and paid heartfelt tributes to the country's brave martyrs. The synchronized singing and vibrant stage presence earned loud applause from the audience. ##Six Houses Showcase Musical Excellence The patriotic musical journey began with Ganga House's presentation of "Kadam Kadam Badhaye Ja". Chenab House followed with "Aage Badho Vishwa Mein Baja Do Danka", while Jhelum House performed "Ya Rab Rahe Salamat, Bharat Hamara Bharat". Raavi House impressed with "Hum Sab Bhartiya Hain", Sutlej House captivated the audience through "Chalo Jawano Badho Jawano", and Jamuna House concluded the competition with "Hindustan Ka Parcham Lahrate Rahenge Hum". Every performance highlighted the enthusiasm and patriotic spirit of the young participants. ##Sutlej and Jamuna Houses Share Top Honours Based on the overall performances, Sutlej House and Jamuna House jointly secured the first position. Ganga House finished second, while Jhelum House and Raavi House shared the third position. The competition was judged by Senior Wing music teachers Mrittunjoy Bhattacharjee, Vicky Anand Pathak and Shubhojit Mishra. The programme was smoothly anchored by Class V students Chiranjeet and Aditi. ##Principal Applauds Students and Teachers DPS Bokaro Principal Dr. A. S. Gangwar congratulated the young performers and the Primary Wing teachers for organising the event successfully. Appreciating the students' dedication and patriotic spirit, he said, "Every participating team that has poured out their patriotic fervour is a winner. The zeal, enthusiasm and dedication manifested through these presentations depict the lamp of patriotism that glows in every young mind and heart." ##Dharohar Continues to Inspire Young Minds The second day of Dharohar concluded on a memorable note, showcasing not only the musical talents of the students but also instilling values of patriotism, unity and national pride among the young learners. The cultural fiesta continues to provide a platform for students to express their creativity while celebrating India's rich heritage.

Chas, Bokaro | Aug 5, 2026

एक रुपये में हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा गौरीनाथ धाम की यात्रा : देव शर्मा*

एक रुपये में हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा गौरीनाथ धाम की यात्रा : देव शर्मा*

Chas, Bokaro | Aug 5, 2026

गुरुजी की याद में चास को मिली नई सौगात, 'गुरुजी स्मृति वाटिका' का लोकार्पण, बुजुर्गों को किया समर्पित

#bokaro #Chas #ShibuSoren #GurujiSmritiVatika #Jharkhand #BokaroNews

Bokaro: पद्मभूषण एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिवंगत गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चास नगर निगम क्षेत्र के सोलागीडीह स्थित वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम के समीप विकसित 'गुरुजी स्मृति वाटिका' का लोकार्पण किया गया। इस स्मृति वाटिका को आमजनों के साथ-साथ वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को समर्पित किया गया, ताकि वे प्राकृतिक वातावरण में सुकून के पल बिता सकें।

##गुरुजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान सहित अन्य अतिथियों ने गुरुजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।

##वृद्ध आश्रम पहुंचे डीसी, बुजुर्गों का जाना हालचाल

कार्यक्रम के बाद उपायुक्त अजय नाथ झा ने वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया।

##"यह वाटिका शांति, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनेगी"

उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुजुर्गों से गुरुजी स्मृति वाटिका का नियमित उपयोग करने की अपील करते हुए कहा, "यह स्थान प्रकृति के बीच शांति, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनेगा। यहां आने वाले लोगों और बुजुर्गों को मानसिक सुकून के साथ बेहतर वातावरण मिलेगा।" उन्होंने आगे कहा, "गुरुजी के जीवन मूल्यों, जनसेवा की भावना और समाज के प्रति उनके समर्पण को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

##कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, उप नगर आयुक्त पूजा कुमारी, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। गुरुजी स्मृति वाटिका के लोकार्पण को गुरुजी की स्मृतियों को सहेजने और समाज को प्रकृति से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

गुरुजी की याद में चास को मिली नई सौगात, 'गुरुजी स्मृति वाटिका' का लोकार्पण, बुजुर्गों को किया समर्पित #bokaro #Chas #ShibuSoren #GurujiSmritiVatika #Jharkhand #BokaroNews Bokaro: पद्मभूषण एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिवंगत गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चास नगर निगम क्षेत्र के सोलागीडीह स्थित वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम के समीप विकसित 'गुरुजी स्मृति वाटिका' का लोकार्पण किया गया। इस स्मृति वाटिका को आमजनों के साथ-साथ वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को समर्पित किया गया, ताकि वे प्राकृतिक वातावरण में सुकून के पल बिता सकें। ##गुरुजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान सहित अन्य अतिथियों ने गुरुजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। ##वृद्ध आश्रम पहुंचे डीसी, बुजुर्गों का जाना हालचाल कार्यक्रम के बाद उपायुक्त अजय नाथ झा ने वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया। ##"यह वाटिका शांति, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनेगी" उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुजुर्गों से गुरुजी स्मृति वाटिका का नियमित उपयोग करने की अपील करते हुए कहा, "यह स्थान प्रकृति के बीच शांति, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनेगा। यहां आने वाले लोगों और बुजुर्गों को मानसिक सुकून के साथ बेहतर वातावरण मिलेगा।" उन्होंने आगे कहा, "गुरुजी के जीवन मूल्यों, जनसेवा की भावना और समाज के प्रति उनके समर्पण को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।" ##कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, उप नगर आयुक्त पूजा कुमारी, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। गुरुजी स्मृति वाटिका के लोकार्पण को गुरुजी की स्मृतियों को सहेजने और समाज को प्रकृति से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Chas, Bokaro | Aug 4, 2026