
नगरीय क्षेत्रो में एमआरएफ कंपोस्टिंग प्लांट का काम जल्द पूर्ण कराने के निर्देश
नगरीय प्रशासन विभाग के उपसंचालक ने ली बैठक
----
मप्र नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के उपसंचालक श्री सवेन्द्र पांडेय ने गत शुक्रवार को श्योपुर पहंुचकर नगर पालिका श्योपुर में जिले के तीनो निकायो के कार्यो की समीक्षा की गई तथा नगरीय क्षेत्रों में जारी विकास कार्यों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में उपसंचालक श्री सर्वेंन्द्र पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत नगरीय क्षेत्रो में विकास कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण कराया जाना है, जिसके लिए सभी सीएमओ अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए मॉनिटरिंग करें, इसके साथ ही स्वच्छता संबंधि गतिविधियां नगरीय क्षेत्र में अधिक से अधिक कराते हुए स्वच्छ भारत मिशन के सूचकांको को पूर्ण करें।
उन्होंने नगर पालिका श्योपुर सहित नगर परिषद बड़ौदा, एवं नगर परिषद विजयपुर के सीएमओ को निर्देश दिये कि निकाय में प्रचलित एमआरएफ कंपोस्टिंग प्लांट के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द समय सीमा में पूर्ण कराए तथा यू.डब्लु.एम. योजना अंतर्गत एसटीपी प्लांट के कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर गति प्रदान करे, इसके अलावा नगरीय क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपसंचालक श्री पांडेय ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायतों की समीक्षा की तथा लंबित शिकायतों पर तीन दिवस में कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही संबल प्रकरणों के तत्काल समाधान हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान श्योपुर नगर पालिका सीएमओ श्री नरेन्द्र जाटव, बडौदा श्री करूणेश दंडोतिया, विजयपुर उपयंत्री श्री महेन्द्र गर्ग, श्योपुर उपयंत्री श्री पवन गर्ग, श्री विनोद त्यागी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur