देवरिया में अधिवक्ता पर हमला करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार
#यूपी के देवरिया में मंगलवार की रात शहर के सुभाष चौक के समीप अधिवक्ता पर हमला करने वाले बाप-बेटे को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें आलोक मिश्रा पुत्र रामनगीना मिश्रा व रामनगीना पुत्र देवकीनन्दन निवासी साकेत नगर थाना कोतवाली शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। बता दें कि देर रात कोतवाली में अधिवक्ताओं की तरफ से प्रदर्शन भी किया गया था।
#deorianews #deoriaup52