पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी. पी. सिंह) की जयंती पर शत शत नमन....
उनका जन्म 25 जून 1931 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था।भारत के 7वें प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 2 दिसम्बर 1989 से 10 नवम्बर 1990 तक रहा। उन्हें भारतीय राजनीति में 'सामाजिक न्याय का मसीहा' माना जाता है क्योंकि उनके कार्यकाल में ही अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण देने के लिए ऐतिहासिक मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया गया था।