निर्जला एकादशी पर मंडल ने लगाई ठंडाई की छबीली : भानु प्रकाश।
भिवानी स्थानीय किशोरी लाल सेवा सदन रोड स्थित श्री श्याम भवन में श्री श्याम प्रेम मंडल द्वारा निर्जला एकादशी पर ठंडाई प्रसाद का वितरण करते हुए मंडल के प्रधान भानु प्रकाश ने कहा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला रहकर व्रत रखा जाता है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। भीम को छोड़कर सभी पांडव वर्ष की सभी एकादशियों का व्रत करते थे, लेकिन भीमसेन के लिए बिना भोजन रहना बहुत मुश्किल था। इसलिए वह एकादशी का व्रत नहीं रख सकते थे। महर्षि वेदव्यास जी की सलाह पर भीम ने इस व्रत को रखा था। निर्जला एकादशी पर दान, जप और तप का विशेष महत्व है। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए कागज के गिलासों का प्रयोग किया गया।इस अवसर पर जितेंद्र अग्रवाल, सुरेश जोशी, विनोद डालमिया, राम अवतार पुजारी, जतिन कुमार, यश गुप्ता ,वरुण अग्रवाल ,अशोक पेंटर, कृष्ण निवादा, लक्ष्मीकांत , कुलदीप शर्मा सहित मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित थे।