विधायक बैद्यनाथ प्रसाद के प्रस्ताव पर रीगा-बैरगनिया से पटना बस परिचालन को मिली मंजूरी
बैरगनिया सीतामढ़ी। रीगा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए परिवहन सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। भाजपा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि उनके द्वारा रीगा से पटना एवं बैरगनिया से पटना तक बस परिचालन कराने के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव दिया गया था, जो लंबे समय से लंबित था।
विधायक ने बताया कि आज उन्होंने परिवहन सचिव राज कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर इस लंबित प्रस्ताव के संबंध में चर्चा की। इसके बाद परिवहन सचिव की ओर से प्रस्ताव पर बस परिचालन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने इस पहल के लिए परिवहन विभाग के मंत्री दामोदर रावत एवं परिवहन सचिव राज कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रीगा और बैरगनिया से पटना तक बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।