एक तस्वीर अपने आप में बहुत कुछ बयां कर देती है...! 👀
फोटो की पहली कतार में पूर्व विधायक और मौजूदा विधायक विराजमान हैं, जबकि ठीक पीछे एक युवा चेहरा अपनी बारी और अपनी पोजीशन का इंतजार करता नजर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों के पीछे लगे पोस्टर में एक महानुभाव की तस्वीर भी साफ दिखाई दे रही है।
#अब जरा उसी मंच से पूर्व मुख्यमंत्री तिरथ सिंह रावत द्वारा कही गई बात को याद कीजिए—जनता का प्यार और विश्वास चाहिए तो पूरे पांच साल जनता के बीच रहना सीखिए। चुनाव के अंतिम समय में जनता के दरवाजे पर दस्तक देने पहुंचेंगे, तो वोट नहीं बल्कि तिरस्कार भी मिल सकता है। और उसका खामियाजा केवल नेता को ही नहीं, पूरी पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।
तो सवाल तस्वीर से बड़ा है—क्या राजनीति में अगली पारी की तैयारी शुरू हो चुकी है, या फिर यह सिर्फ तस्वीर का एक संयोग है? वक्त बदलेगा, समीकरण बदलेंगे और जनता ही तय करेगी कि किसे आगे बढ़ाना है।
Pauri, Garhwal | Sep 27, 2026