दादा की संपत्ति में पिता को मिले हिस्से पर पोता जन्म से अपना अधिकार नहीं जता सकता. सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 8 के तहत दादा की संपत्ति का बंटवारा होने पर पिता को मिला हिस्सा उनकी व्यक्तिगत संपत्ति बन जाता है. ऐसे में पिता के जीवित रहते पोते का उस संपत्ति पर कोई जन्मसिद्ध अधिकार नहीं होता.
जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस सुनीता अग्रवाल की बेंच ने तमिलनाडु के जे. राजेश बनाम एम. कुमारन मामले में यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि अगर दादा की मृत्यु बिना वसीयत किए होती है और उनकी संपत्ति का बंटवारा प्रथम श्रेणी के वारिसों के बीच होता है, तो पिता को मिला हिस्सा संयुक्त हिंदू परिवार की संपत्ति नहीं रह जाता. पिता इस संपत्ति के मालिक स्वतंत्र रूप से होते हैं, न कि परिवार के कर्ता के तौर पर.
#ATCard #SupremeCourt #SupremeCourtOfIndia #PropertyRights #HinduSuccessionAct
Amroha, Amroha | Nov 11, 2026