Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

#बालाघाट जिले के सभी विद्यालयों में 1 से 30 जून तक मनाया जाएगा "मेगा APAAR दिवस" राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 1 जून से 30 जून 2026 तक "मेगा APAAR दिवस" का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष अभियान प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों की APAAR आईडी बनाना और उन्हें डिजिटल शैक्षणिक पहचान से जोड़ना है। जिला परियोजना समन्‍वयक श्री जीपी बर्मन ने बताया कि इस कार्यक्रम में ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालयों में आमंत्रित किया जाएगा, जिनकी APAAR आईडी अभी तक नहीं बनी है। अभियान के तहत विशेष रूप से दो श्रेणियों के विद्यार्थियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, पहले वे विद्यार्थी जिनके पास आधार कार्ड उपलब्ध है लेकिन APAAR आईडी नहीं बनी है, तथा दूसरे वे विद्यार्थी जिनके पास आधार कार्ड भी उपलब्ध नहीं है। "मेगा APAAR दिवस" के सफल संचालन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों, संकुल प्राचार्यों, जनशिक्षकों तथा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं प्रभारी प्रधान पाठकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिविरों के माध्यम से अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों का नामांकन एवं APAAR आईडी निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। जिला शिक्षा केन्द्र ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए अधिकतम विद्यार्थियों को इसका लाभ दिलाया जाए, ताकि प्रत्येक छात्र की शैक्षणिक पहचान डिजिटल रूप से सुरक्षित और एकीकृत की जा सके। यह अभियान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है तथा सभी विद्यालयों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

MORE NEWS

#बालाघाट 
ग्रीष्मकालीन तिल की खेती बनी किसानों के लिए लाभ का सौदा, 

थुर्रेमेटा के कृषक ने पेश की मिसाल

     बालाघाट जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब खेतों में दिखाई देने लगे हैं। बिरसा विकासखंड के ग्राम थुर्रेमेटा के प्रगतिशील कृषक श्री शंकरलाल उइके ने कृषि विभाग से प्रदाय तिल प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन जायद मौसम में तिल की खेती कर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

      कृषक श्री उइके के खेत में तिल की फसल वर्तमान में अत्यंत अच्छी स्थिति में है। फसल की बढ़वार, पौधों का विकास एवं खेत की समग्र स्थिति को देखकर अच्छे उत्पादन की संभावना व्यक्त की जा रही है। कृषक ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सलाह के अनुसार समय पर बुवाई, सिंचाई तथा आवश्यक कृषि कार्य किए गए, जिसके परिणामस्वरूप फसल बेहतर अवस्था में पहुंची है।

      श्री शंकरलाल उइके ने ग्रीष्मकालीन तिल की खेती को लाभकारी बताते हुए कहा कि पारंपरिक फसलों के साथ तिल जैसी तिलहनी फसलों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रदर्शन कार्यक्रमों का लाभ उठाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।

       उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि तिल एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है, जिसकी बाजार में अच्छी मांग रहती है। कम लागत और बेहतर मूल्य मिलने के कारण यह किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। विभाग द्वारा किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है।

        ग्राम थुर्रेमेटा में श्री शंकरलाल उइके के खेत में लहलहाती तिल की फसल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। यह उदाहरण दर्शाता है कि वैज्ञानिक पद्धति और कृषि विभाग के सहयोग से किसान कम संसाधनों में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#minmpkrishi

#बालाघाट ग्रीष्मकालीन तिल की खेती बनी किसानों के लिए लाभ का सौदा, थुर्रेमेटा के कृषक ने पेश की मिसाल बालाघाट जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब खेतों में दिखाई देने लगे हैं। बिरसा विकासखंड के ग्राम थुर्रेमेटा के प्रगतिशील कृषक श्री शंकरलाल उइके ने कृषि विभाग से प्रदाय तिल प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन जायद मौसम में तिल की खेती कर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। कृषक श्री उइके के खेत में तिल की फसल वर्तमान में अत्यंत अच्छी स्थिति में है। फसल की बढ़वार, पौधों का विकास एवं खेत की समग्र स्थिति को देखकर अच्छे उत्पादन की संभावना व्यक्त की जा रही है। कृषक ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सलाह के अनुसार समय पर बुवाई, सिंचाई तथा आवश्यक कृषि कार्य किए गए, जिसके परिणामस्वरूप फसल बेहतर अवस्था में पहुंची है। श्री शंकरलाल उइके ने ग्रीष्मकालीन तिल की खेती को लाभकारी बताते हुए कहा कि पारंपरिक फसलों के साथ तिल जैसी तिलहनी फसलों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रदर्शन कार्यक्रमों का लाभ उठाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि तिल एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है, जिसकी बाजार में अच्छी मांग रहती है। कम लागत और बेहतर मूल्य मिलने के कारण यह किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। विभाग द्वारा किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्राम थुर्रेमेटा में श्री शंकरलाल उइके के खेत में लहलहाती तिल की फसल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। यह उदाहरण दर्शाता है कि वैज्ञानिक पद्धति और कृषि विभाग के सहयोग से किसान कम संसाधनों में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Balaghat, Balaghat | Jun 4, 2026

trending news #truckdriver #trucking #news #shortvideo #video #news

trending news #truckdriver #trucking #news #shortvideo #video #news

Balaghat, Balaghat | Jun 4, 2026

#बालाघाट जिले के सभी विद्यालयों में 1 से 30 जून तक मनाया जाएगा "मेगा APAAR दिवस" राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 1 जून से 30 जून 2026 तक "मेगा APAAR दिवस" का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष अभियान प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों की APAAR आईडी बनाना और उन्हें डिजिटल शैक्षणिक पहचान से जोड़ना है। जिला परियोजना समन्‍वयक श्री जीपी बर्मन ने बताया कि इस कार्यक्रम में ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालयों में आमंत्रित किया जाएगा, जिनकी APAAR आईडी अभी तक नहीं बनी है। अभियान के तहत विशेष रूप से दो श्रेणियों के विद्यार्थियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, पहले वे विद्यार्थी जिनके पास आधार कार्ड उपलब्ध है लेकिन APAAR आईडी नहीं बनी है, तथा दूसरे वे विद्यार्थी जिनके पास आधार कार्ड भी उपलब्ध नहीं है। "मेगा APAAR दिवस" के सफल संचालन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों, संकुल प्राचार्यों, जनशिक्षकों तथा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं प्रभारी प्रधान पाठकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिविरों के माध्यम से अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों का नामांकन एवं APAAR आईडी निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। जिला शिक्षा केन्द्र ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए अधिकतम विद्यार्थियों को इसका लाभ दिलाया जाए, ताकि प्रत्येक छात्र की शैक्षणिक पहचान डिजिटल रूप से सुरक्षित और एकीकृत की जा सके। यह अभियान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है तथा सभी विद्यालयों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump - Balaghat News