प्रधानों को प्रशासक बनाने पर योगी सरकार से जवाब मांगाः हाईकोर्ट में याचिका, दावा-कार्यकाल खत्म होने पर अधिकार नहीं मिल सकते।
यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुँच गया है। लखनऊ बेंच ने मंगलवार को योगी सरकार से जवाब तलब किया है। 3 जून को फिर मामले की सुनवाई होगी।