
#सोशलमीडिया बना चुनावी #अखाड़ा ! #नगरपालिका चुनाव से पहले #पार्षद पद के दावेदारों की लगी #कतार
#चुनावी बिगुल बजते ही सक्रिय हुए दावेदार, सोशल मीडिया पर पार्षद बनने की होड़ शुरू
बिसाऊ। (अशोक सोनी) नगरपालिका चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बिसाऊ नगरपालिका में 11 सितम्बर को होने वाले मतदान की घोषणा के साथ ही पार्षद पद के दावेदार सक्रिय नजर आने लगे हैं। खास बात यह है कि इस बार चुनावी गतिविधियों का बड़ा केंद्र सोशल मीडिया बनता दिखाई दे रहा है।
बिसाऊ नगरपालिका क्षेत्र के 25 वार्डों से पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी जता रहे लोग फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार सक्रिय हैं। कोई अपनी सामाजिक सेवाओं का उल्लेख कर रहा है तो कोई वार्ड के विकास और समस्याओं के समाधान का दावा करते हुए जनता से समर्थन मांग रहा है।
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी मैदान सजने लगा है और लगभग हर वार्ड में कई दावेदार सामने आने लगे हैं। समर्थकों द्वारा भी अपने पसंदीदा संभावित उम्मीदवारों के फोटो, पोस्टर, वीडियो और संदेश सोशल मीडिया पर जमकर साझा किए जा रहे हैं। कई जगह समर्थक अपने नेता को भावी पार्षद बताकर प्रचार अभियान में जुट गए हैं।
सोशल मीडिया पर चल रही इस सक्रियता ने चुनावी माहौल को और भी गर्म कर दिया है। राजनीतिक दलों द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों ने अपनी-अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। दावेदार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क साधने के साथ-साथ जनता के बीच भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
नगरपालिका चुनाव का ऐलान होते ही शहर में बैठकों, जनसंपर्क और राजनीतिक चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। चाय की थडियों से लेकर बाजारों और सोशल मीडिया ग्रुपों तक चुनावी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। लोग अपने-अपने वार्ड में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे इन चेहरों में से किसे राजनीतिक दलों का टिकट मिलता है और कौन निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरता है। फिलहाल इतना तय है कि नगरपालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही बिसाऊ में चुनावी रंग चढ़ने लगा है और आने वाले दिनों में सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
#बिसाऊ #नगरपालिका_चुनाव2026 #पार्षद_चुनाव #बिसाऊ_नगरपालिका #चुनावी_माहौल #सोशल_मीडिया #चुनावी_अखाड़ा #वार्ड_पार्षद #पार्षद_दावेदार #राजस्थान_नगरपालिका_चुनाव #11सितंबर2026 #चुनावी_सरगर्मी #राजस्थान_चुनाव #शेखावाटी #झुंझुनूं #शेखावाटी_एक्सप्रेस #ShekhawatiExpress #Bissau #MunicipalElection2026