*88 किलो 855 ग्राम अफीम डोडाचूरा व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 0 अगस्त 2026। बिजयपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 88 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम में अतीत पुलिस अधीक्षकगजेन्द्र सिंह जोधा के पर्यवेक्षण एवं वृताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में पुलिस थाना बिजयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल सहित 88 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया जाकर तीन अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। दिनांक 01 अगस्त 2026 को थानाधिकारी विजयपुर रामलाल मय जाप्ता कानि. रणजीत सिह, नरेन्द्र सिंह मय सरकारी बोलेरो मय चालक कानि. मेनपाल मय अनुसंधान सामग्री के वास्ते नाक�