परमिट की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों पर चला आरा, ग्रामीणों ने उठाए प्रशासन पर सवाल
हरदोई:टड़ियावां थाना क्षेत्र की हरिहरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम देभिया में अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि परमिट की आड़ में लकड़कट्टों ने आम, जामुन, गूलर, शीशम जैसे प्रतिबंधित पेड़ों को भी बिना अनुमति के काट डाला। ग्रामीणों के मुताबिक, निर्धारित पेड़ों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य पेड़ भी काटे गए हैं, जिससे इलाके की हरियाली को भारी नुकसान पहुंचा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे क्षेत्र की हरियाली खत्म हो जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक निगरानी की पोल भी खोल दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज
Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026