
धनतेरस पर चूरू के बाजारों में हुई धनवर्षा, खरीदारी को उमड़ा जनसैलाब, त्योंहार की रौनक के बीच जेबकतरे भी हुए सक्रिय, कई लोग हुए शिकार
चूरूः धन और समृद्धि का प्रतीक धनतेरस पर्व जिलेभर में शुक्रवार को हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस पर्व के तहत शुक्रवार को चूरू के बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। यहां खरीदारी के लिए लोगों की जमकर भीड़ देखी गई। बाजार में भीड़ का आलम यह था कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर्स की धूम रही। बात चाहे इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वैलरी की हो या दुपहिया या चार पहिया वाहनों की, हर सेक्टर में इस बार खरीदारी महोत्सव पर ऑफर्स की बहार रही। मोबाइल, ऑटोमोबाइल से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि लोग एकमुश्त पेमेंट की बजाय ईएमआई जैसी सुविधाओं से खरीदारी में ज्यादा रूचि दिखाते नजर आए। बाजार में सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ रही। खरीदारी में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। धन तेरस पर मुख्य रूप से बर्तन, झाडू, हल्दी, नमक, चांदी आदि की खरीदारी शुभ मानी गई है। अतः इन दुकानों पर खूब भीड़ देखी गई। चूरू शहर सहित जिलेभर में बड़ी संख्या में दुपहिया वाहनों की खरीदारी हुई। ईएमआई पर खरीदारी ज्यादा हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने एडवांस बुकिंग तक करवा रखी थी। सोने-चांदी के भावों में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी के बावजूद खरीदारों का रुझान रहा। एक सर्राफा व्यवसायी ने बताया कि लोग बड़ी खरीदारी की बजाय चांदी के छोटे आयटम खरीदने से नहीं चूके। महिलाओं में पायल, बिछिया खरीद का क्रेज रहा, वहीं चांदी के सिक्कों की बिक्री भी हुई। धनतेरस की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही रामगढ़िया दरवाजे, गढ़ चौराहे से सुभाष चौक तक वाहनों की एंट्री बंद कर रखी थी। दुपहिया वाहनों को भी बाजार में नहीं जाने दिया गया। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी बाजार में जगह-जगह तैनात रहे।
चूरू मुख्य बाजार में कटी कई व्यक्तियों की जेब
चूरू के मुख्य बाजार में गांव व शहर से खरीदारी करने आए महिला-पुरुषों की जेब कट गई व कई महिलाओं की चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। गांव लोहसना बड़ा के महेंद्र ने बताया कि वह गांव से चूरू खरीदारी के लिए आया था। सामान लेकर वापस घर लौट रहा था, दोनों हाथों में उसके पास सामान से भरे हुए थैले थे। इसी दौरान सफेद घंटाघर के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पिछले जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 1300 रुपये नगद, जन आधार कार्ड, बाईक की आरसी सहित जरूरी दस्तावेज थे।
#Dipawali #diwalispecial #fb #foryoupageシ
#Diwalimarketcoverage #forever #trendingnow
#photography #photooftheday #𝐭𝐨𝐝𝐚𝐲𝐩𝐨𝐬𝐭
Churu, Churu | Nov 7, 2026