
बाजरा की एमएसपी खरीद शुरू करे सरकार, किसानों को हो रहा भारी नुकसान
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
आज धरने की अध्यक्षता मास्टर धर्म सिंह बोहतवास अहीर जी ने की और संचालन श्री अभय सिंह फिडेडी संयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी ने किया श्री जगमाल सिंह लोढ़ाना ने बताया कि
रेवाड़ी अनाज मंडी में सितंबर माह से बाजरे की भारी आवक हो रही है, लेकिन अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई है। इसके कारण किसानों को अपनी बाजरे की फसल मजबूरी में कम रेट पर निजी व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है।
चौधरी सतपाल जी मिलकपुर ने बताया कि
अब तक लगभग 51 हजार क्विंटल बाजरा निजी तौर पर बिक चुका है, जिससे किसानों को करीब 900 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। इस हिसाब से रेवाड़ी जिले के किसानों को अब तक लगभग 4.59 करोड़ रुपये का नुकसान बनता है। (51,000 × ₹900)
जय किसान आंदोलन जिला अध्यक्ष श्री पृथ्वी सिंह बलियरखुर्द ने कहा
सरकार की ओर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है। किसान संगठनों का कहना है कि किसानों को भावांतर योजना नहीं, बल्कि बाजरे की सीधी एमएसपी पर सरकारी खरीद चाहिए।
नरेश जी मनेठी ने कहा कि
बाजरा इस इलाके की मुख्य फसल है और हमारे यहाँ के किसानों की मजबूरी है कि वे फसल रोक कर रखने में असमर्थ हैंl सरकार से स्पष्ट मांग है कि बाजरे की सरकारी खरीद बिना किसी देरी के शुरू की जाए। बाबूलाल जी विधानसभा अध्यक्ष रेवाड़ी ने कहा
जब तक सरकार बाजरे की एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं करती, तब तक जय किसान आंदोलन का धरना जारी रहेगा। यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में स्वराज किसान मोर्चा के तहत आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस धरने में दूर दूर से किसान शामिल हुए रतन सिंह गढ़ी बोलनी श्री पिलानी जी रामगढ सुरेश कुमार जी राजाराम जी रामनिवास जी लालाराम जी लक्ष्मण सिंह जांगिड़ रेवाड़ी बलवंत सिंह लोढ़ाना रामवतार जी माजरा राजकुमार जी
Rewari, Rewari | Sep 26, 2026