रायपुरा में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय, श्योपुर द्वारा महाविद्यालय के गोदग्राम रायपुरा में प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में एन.एस.एस. इकाई के माध्यम से स्वच्छता व जल संरक्षण अभियान के तहत गांव की बावड़ी, जल-स्त्रोतों एवं सार्वजिक स्थलों की साफ-सफ़ाई की गई।
नशा उन्मूलन अभियान के तहत शिक्षकों एवं छात्राओं ने पूरे ग्राम में रैली निकालकर नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए लोगों को इससे दूर रहने का संदेश दिया। साइबर सुरक्षा के तहत लोगों को साइबर ठगी व डिजिटल अरैस्ट के बारे में बताते हुए जागरुक किया।
इस अवसर पर सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी डॉ. श्याम बामनिया व एन.एस.एस. अधिकारी श्रीमती वेदांकी खंडेलवाल आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur