केलाखेड़ा: पूर्व चेयरमैन अकरम पठान ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
केलाखेड़ा | संवाददाता: रक्षपाल सिंह
केलाखेड़ा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अकरम पठान ने नगर क्षेत्र में कूड़ा उठान व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई वार्डों में समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, जिससे गंदगी फैल रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अकरम पठान ने आरोप लगाया कि नियमित सफाई व्यवस्था और कूड़ा संग्रहण में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की कि कूड़ा उठान की व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाया जाए, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।