
#होमगार्ड ने #सौंपा खोया हुआ #कीमती मोबाइल फोन, #शिक्षिका के चेहरे पर लौटी रौनक।
#नैनीताल पुलिस बहुउद्देशीय भवन, हल्द्वानी में तैनात #होमगार्ड राहुल देव को #अध्यापिका शीला आगरी का गुम हुआ कीमती मोबाइल फोन मिला, जिसे #होमगार्ड की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते उन्हें सकुशल वापस मिल गया।
#मूल रूप से पिथौरागढ़ (बेरीनाग) की अध्यापिका शीला आगरी हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सफर कर रही थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था, जिसकी जानकारी उन्हें तुरंत नहीं मिल पाई थी। संयोगवश, पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में ड्यूटी पर तैनात #होम गार्ड राहुल देव को यह लावारिस मोबाइल फोन मिला।
#होमगार्ड राहुल देव ने पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए मोबाइल फोन के असली मालिक का पता लगाया। इसके बाद उन्होंने #शिक्षिका शीला आगरी से संपर्क कर उन्हें इसकी सूचना दी और नियमानुसार सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उनका खोया हुआ मोबाइल फोन उन्हें सकुशल सौंप दिया।
#अपना खोया हुआ फोन पाकर अध्यापिका शीला आगरी ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने नैनीताल पुलिस और विशेष तौर पर #होम गार्ड राहुल देव का आभार जताया।
#uttrakhand #Nainital #Ramnagar